फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहरी में बनाया जाएगा विकास खंड : जयराम

विज्ञापन
अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से सुंदरनगर में मांगों को लेकर मिलत? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर/गोहर। जिला मंडी में प्रवास के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने नाचन और सुंदरनगर में 119.10 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। सुंदरनगर के निहरी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय और किंदर में बागवानी विस्तार कार्यालय खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

चौकी में जलशक्ति विभाग का अनुभाग, सुंदरनगर और बलग के बीच बस सेवा शुरू करने, किंदर में पशु औषधालय, चरखड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निहरी में फायर सबस्टेशन और जरोल में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की घोषणा की।
मुंदरीधार में हेलीपैड के निर्माण, चीरल में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक विद्यालय जमोह जलोन और टिमरू को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय कंडी टिक्कर को उच्च विद्यालय, हाड़ाबाई उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमांद में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन

नाचन में सीएम ने कहा कि चच्योट आईटीआई में अगले शैक्षणिक सत्र से दो नए ट्रेड, किलिंग पंचायत में नए पटवार सर्कल, जाछ पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने, घरोट और घीड़ी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने, मोवीसेरी और जयदेवी पंचायत में पीएचसी, पलोहटा स्कूल को स्तरोन्नत करने, चांबी हाई स्कूल को जमा दो, जयदेवी जमा दो स्कूल के अधूरे भवन को पूरा करने के लिए 5 लाख, किलिंग और बग्गी स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
हटगढ़ और चैलचौक खेल स्टेडियम बनाने के लिए 2 करोड़ 39 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने हटगढ़ में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को जल्द खोलने का एलान किया। फंगवास, फगौ, जयदेवी और किलिंग स्कूल में सीएम ने खेल मैदानों के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक राकेश जंवाल और विनोद कुमार ने भी अपने विचार रखे।
...
यह लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 33केवी विद्युत उपकेंद्र जयदेवी, उठाऊ पेयजल योजना नेहरा और पलोहटा, बीबीएमबी कॉलोनी से सुसान जवाला सड़क का लोकार्पण किया। पेयजल योजना बहली, महादेव, नेरी, कांगर और चौक, महादेव, अपर बहली, चांबी, पलोहटा, जयदेवी और भलाना जल जीवन मिशन और घीड़ी, भलाना, जयदेवी, चांबी और महादेव में पेयजल योजना, जयदेवी में ही विश्राम गृह के अतिरिक्त दो कमरों, 19.75 मीटर घांगल खड्ड पर बनने वाले भराड़ी माता मंदिर के पास जीप योग्य पुल का शिलान्यास किया।
निहरी में 8.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय भवन, 5.87 करोड़ रुपये से तैयार निहरी-बलग सड़क और 8.69 करोड़ रुपये से तैयार बाढू-रोहाड़ा-चरखरी पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया। सलापड़-तत्तापानी सड़क के सुधार और चौड़ा करने के कार्य, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोघर के भवन और 4.43 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली रोहांडा-पौड़ाकोठी-डुमत बैहली पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें