फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह मुखी देव बिठु नारायण की फागली से थाची हुई देवमयी

विज्ञापन
थाची में आराध्य देव बिठु नारायण के फागली उत्सव में मुखौटे पहनकर खुशी मनाते लोग।
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। थाची स्थित आराध्य देव बिठु नारायण की फागली (एक प्रकार का उत्सव) शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गई। नौ दिन तक चलने वाले फागली उत्सव में 16 मुखी देव बिठु नारायण के साथ देवलू मुखौटे पहनकर देवता के रथ के साथ नौ गांवों की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन

इस पर्व का आगाज ढोल, नगाड़ों, करनाल और रणसिंघों की मधुर ध्वनि से हुआ। फागली उत्सव को लेकर देव बिठु नारायण के देवलुओं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देवता की फागली का इतिहास प्रभु राम और सीता से जुड़ा हुआ है। देव बिठु नारायण के देवलू अलग-अलग देवताओं के मुखौटे बनाकर फागली में भाग लेते हैं।
देवता के पुजारी ओत राम ने बताया कि बिठु नारायण बारिश के देवता के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लोगों ने फागली उत्सव पर देवता से बारिश की गुहार भी लगाई है। देवता ने जल्द बारिश होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि डाबनू, गुराण, भटवाड़ा, मुराह और तांदी की परिक्रमा के बाद देवता थाची में फागली उत्सव को संपन्न करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें