फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर छह सेक्टरों में बांटा, 900 पुलिस और होमगार्ड संभालेंगे सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के लिए मंडी शहर छह सेक्टरों में विभाजित रहेगा। करीब 900 पुलिस और होमगार्ड जवानों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। पुलिस के अलावा पहले से स्थापित 250 और करीब 30 अन्य सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सेक्टरों में पड्डल मैदान, सिटी कोर एरिया, सांस्कृतिक संध्या वाला स्थल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान अवैध नशे और शरारतीतत्वों पर काबू पाने के लिए अलग-अलग डेडिकेटिड स्कवायड मौजूद रहेंगे जबकि पड्डल मेला मैदान में महोत्सव के दौरान 24 घंटे सात दिन कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। यहां कोई भी किसी भी तरह की सहायता के लिए आ सकता है। इसके अलावा यहां क्यूआरटी व दमकल टीम भी मौजूद रहेगी। पुलिस ने इस बार अस्थायी रूप से कुछ चिह्नित जगहों में सवारियां उतारने और चढ़ाने का प्रावधान किया है। इसमें सुंदरनगर-मंडी रोड पर चलने वाली बसों के लिए पुराने सुकेती ब्रिज और पुलघराट के बीच एनएच 21 पर खुला क्षेत्र में सुविधा रहेगी। बाड़ी गुमाण से सकोडी चौक तक चलने वाली बसों के लिए सकोडी पुल पर सवारियां उतारीं और यहां से बैठाई जाएंगी। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि यातायात को सुचारु बनाने और सुरक्षा की दृष्टि से अहम कदम उठाए गए हैं।
मेला के दौरान यह रहेगा ट्रैफिक प्लान, कल से होगा लागू
तल्याहड़ से मंडी बस स्टैंड तक आने वाली बसों सहित सभी भारी वाहन जेल रोड, सकोडी पुल, आजाद ड्राई क्लीनर, आईटीआई चौक से अस्थायी बस स्टैंड/मुख्य बस स्टैंड तक एकतरफा चलेंगे। सभी छोटे वाहन पहले की तरह चलेंगे।
विज्ञापन

-बाड़ी गुमाणू से जोनल अस्पताल मंडी होकर आने वाली सभी नियमित बसें सकोडी चौक पर यात्रियों को उतारेंगी और बैठाएंगी और सकोडी चौक से जोनल अस्पताल मंडी होते हुए लाड़ी गुमाणू की ओर वापस आएंगी। सभी छोटे वाहन पहले की तरह चलेंगे।
-मंडी की ओर से तल्याहड़ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को पुलघराट, मंगवाईं, सन्यारड़ी के रास्ते डायवर्ट होंगे। छोटे वाहन पहले की तरह चलेंगे।
-विक्टोरिया ब्रिज से सैन मोहल्ला होते हुए जीरो चौक तक की सड़क आपातकालीन वाहनों (एंबुलेंस) को छोड़कर एलएमवी के लिए वन-वे होगी।
-गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज तक सड़क एलएमवी (आपातकालीन वाहनों/दोपहिया/तीन पहिया वाहनों को छोड़कर) के लिए वन-वे रहेगी। विक्टोरिया ब्रिज से मंडी शहर की ओर आने वाले वाहनों को पुरानी मंडी रोड से मोड़ दिया जाएगा।
-सेरी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक से सेरी मंच के सामने रीजेंट पाम होटल तक का मार्ग बंद रहेगा।
-होटल प्रताप पैलेस से कैहनवाल चौक तक की सड़क कैहनवाल चौक की ओर एक तरफ होगी। जबकि दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को छूट दी गई है।
-जलेब के दिनों को छोड़कर आईटीआई चौक से महामृत्युजंय चौक तक यातायात दोनों दिशाओं में पुराने सुकेती ब्रिज (एचएमवी को छोड़कर) के माध्यम से सामान्य रूप से प्रवाहित होगा।
विज्ञापन

-एलएमवी वाहनों के लिए रोटरी चौक से आजाद ड्राई क्लीनर के बीच दोतरफा यातायात रहेगा।
-आईटीआई चौक की ओर से मंडी शहर में प्रवेश करने वाली स्कूल बसों को सेरी मंच बंद होने पर महामृत्युंजय चौक तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
-रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कस्बे में माल वाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति रहेगी।
-मंडी शहर में आइडल पार्किंग मान्य नहीं होगी। सभी इमरजेंसी वाहन व एंबुलेंस के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी।
बॉक्स
यहां रहेगी पार्किंग का व्यवस्था
स्थान वाहन संख्या
विक्टोरिया पुल के पास नदी किनारे 700 छोटे वाहन
बिंद्रावणी फोरलेन 300 छोटे वाहन
पुराने सुकेती पुल से पुल घराट तक 30 छोटे व मध्यम वाहन
सब्जी मंडी रोड बैहना रोड तक 100 छोटे व मध्यम वाहन
तल्याहड़ रोड दो अंब तक 25 छोटे व मध्यम वाहन
भीमाकाली मंदिर (पेड) 80 छोटे वाहन
पड्डल गुरुद्वारा (पेड) यहां भी वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी
भवानी केसरी पार्किंग (पेड) 250 छोटे वाहन
बस स्टैंड की छत पर (पेड) 60 छोटे वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें