बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत के किरहन गांव में मृतक कमल की हत्या जांच मामले से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मांत्र पत्र सौंपा और मामले की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की।
कमल के पिता धनी राम ने मांग की कि वे पुलिस की छानबीन से संतुष्ट नहीं हैं। इस मामले की जांच एसआईटी से करवा कर अरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कोट वार्ड ज्ञान चंद, समैला पंचायत की प्रधान इंदिरा देवी, बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत समैला सुनीता देवी, उपप्रधान समैला भाग सिंह समेत महिला मंडलों की महिलाएं मौजूद रहीं। -संवाद