फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में शीघ्र डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और सुविधाओं को लेकर विधायक प्रकाश राणा को लिखित प्रस? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब ने विधायक को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से जोगिंद्रनगर अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर अजय ठाकुर ने कहा कि 80 साल पुराने उपमंडलीय अस्पताल में रोजाना दो सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग मरीजों को सांस और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए शहर के बाहर बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है।
रोटेरियन रामलाल वालिया ने कहा कि बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन लगाकर इतिश्री की गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। ऐसे में उपमंडल की सामाजिक संस्थाओं और रोटरी क्लब ने अस्पताल में रिक्त चल रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों की नियुक्ति को लेकर मांग की।
विज्ञापन

रोटेरियन राज ठाकुर, मेजर ज्ञान चंद ठाकुर और डॉ. अनिल ने आग्रह किया कि अस्पताल में सबसे पहले मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाए।
उधर सनातन धर्मसभा समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, अन्नपूर्णा सोसायटी की अध्यक्ष अनीता नारंग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल और उपमंडल के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों ने अस्पताल में मेडिसियन विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की।
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में जल्द मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति का प्रस्ताव विधायक प्राथमिकता के आधार पर सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें