फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपिन रावत और जवानों का देहांत अपूरणीय क्षति : शर्मा

विज्ञापन
मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित भारतीय सशस्त्र से? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत अधिकारियों और जवानों का दुर्घटना में देहांत देश के लिए अपूरणीय क्षति है। यह बात वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्राचार्य वाईपी शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिपिन रावत, मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लीडर, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र, नायक विवेक और नायक तेजा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल देश की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. स्मृति ठाकुर ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कैडेटों का आभार व्यक्त किया।
कैडेट अंडर ऑफिसर पनिता, कैडेट सार्जेंट जयप्रकाश, कैडेट सार्जेंट ईशा चंदेल, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियंका सहित एनसीसी एयर विंग और एनसीसी आर्मी विंग के सैकड़ों कैडेटों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें