रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र की समलौंन पंचायत के घियुंधार में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान चुनीलाल (44) पुत्र माधो राम गांव घियुंधार, बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि चुनीलाल वीरवार सुबह बिना बताए घर से निकला था।
परिजनों ने बार-बार फोन किए लेकिन कॉल नहीं उठी। रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव घर से थोड़ी दूर एक गोशाला में मिला। उसका मोबाइल फोन गोशाला से कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ मिला है। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि की है। संवाद