फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुथाह मेले में नीरू चांदनी ने नचाए लोग

Tue, 31 May 2016 10:36 PM IST
मंडी
विज्ञापन
नीरू चांदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। जिलास्तरीय कुथाह मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नीरू चांदनी ने स्थानीय लोगों को पहाड़ी नाटियों पर खूब नचाया। चांदनी के अलावा अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम संध्या में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली धर्मपाल सरोच ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पंचायत प्रधान यंजना शर्मा भी मौजूद रहीं।  
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार कमल ने पंजाबी गाने पर शानदार डांस किया।

इसके बाद वॉयस ऑफ सैंज सोहन सागर ने ..आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार, आंदे जादे हो गंगा राम मुंशियां,  इनां बड़िया जो तुड़का लाना ओ ठेकेदारनिएं, लच्छी-लच्छी लोग गलांदे ओ लच्छी मेरा नाम सजणा सहित कई पहाड़ी गाने गाए। नीरू चांदनी ने माता शिकारी माता की भेंट तू बसदी, शिकारी री धारा भवन तेरा न्यारा गाकर माता के चरणों में हाजिरी भरी। इसके बाद उन्होंने देश शोभला हिमाचल प्यारा, नीरू चाली घूमदी, पिपली खाई लागी सी-सी, रोहड़ू जाना मेरी आमिएं, कंकरिया मार के न जा बालमा, तू बड़ा वो है,  बोतल रह गई ठेके, कोई नशा कराई दो से समां बांध दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें