फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर दास राठी, नितिन और पूजा ने मचाया धमाल

Thu, 07 Apr 2016 07:26 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
धर्मपुर नलवाड़ मेले में प्रस्तुति देते लोक गायक करनैल राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। हिमाचली कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। बारिश के कारण पहली संध्या में दर्शकों की भीड़ कम रही। एसडीएम एवं मेला कमेटी अध्यक्ष विवेक चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


राठी ने भ्रूण हत्या पर आधारित गीत ..सुण मामा मेरे बापुआ हाउ.. से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद नीलूए मेरी लष्टिए, सुषमा मेरी जानीए आसे आशिक तेरे हो, हवा लागी ठांडी करारी हो, आसे आये तेरे पाहणों, हो सुमित्रा, शालू रे क्वाटरे लागी रौनका आदि पहाड़ी गीतों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया।

कार्यक्रम का आगाज मणिमहेश ग्रुप चंबा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से की। शिमला के शांति हेटा और सुन्नी नितिन ने पहाड़ी नाटी और हिंदी फिल्मों पर धमाल मचाया। नितिन ने साहे री विविये, कांडा चुभा कुमरो रा गाने पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। ठियोग की गायिक पूजा चौधरी ने ..जश्न की रात है.. नये स्टाइल का एक बगला गाने पर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा लच्छी-लच्छी लोग गलांदे, इशां गराई देया लंबरा पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन


चंबा के लोक गायक नरेंद्र राही ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। विनोद रांटा ने ..सिरमौरी टूनकी व धोलिए राडे पांडा मौरो..गीत पेश किया। चौपाल के हेमंत शर्मा ने तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा, झुरी रा करना गीत पेश किया। इस मौके पर तहसीलदार करसोग जीवन सिंह नेगी, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह बोध, बीडीओ जगतराम भारती, धन्नालाल महाजन, हीरालाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें