करसोग (मंडी)। जिलास्तरीय करसोग नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी गीतों पर खूब धमाल मचाया। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में ईटीओ मोहन शर्मा और तहसीलदार करसोग जीवन सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शनिवार को मेले की चौथी संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा के अलावा राजीव थापा, रमेश कटोच और सुरमा भोपाली ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कुलदीप ने गुरु बंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। मैनूं कटड़ा शहर पहुंचा दे बसा बालेया, रोहडू जाना मेरी आमिये, घंटी बजी फोना रे तेरे परसा बबलीये किले नी सुनदे, माला गासा सोनिया, चाले सूट पाया पटियाली, खड़ी कबालिये लाई छतरी नीले, कुल्लू-मनाली लागा मेला आदि पहाड़ी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। कुलदीप ने पंद्रह हजार रुपये सीनियर सेकेंडरी स्कूल और करसोग चिकित्सालय के लिए भेंट किए।
कार्यक्रम में हेमा ठाकुर, प्रवीण कुमार, आशा कंवर, रोशनी जस्टा, रेखा चौहान, एलडी प्रेमी, कौशल कुमार ने पहाड़ी गीत पेश किए। कलाकार सुरमा भोपाली ने अपने अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रमेश कटोच ने बैगमुए चुटे लाते दे काण्डे, आओ पाहणो तेरी शादी दे, मुखे तू दारू पिलाई जा, कुशाल म्यूजिक ग्रुप ने पोशा माघा री, छेड़ा लागा दे कांबले पेश किया। राजीव थापा ने कच्चे धागे प्यार के ना तोड़ना, नैना तेरे दगाबाज रे, मौला मेरे मौला, मुस्कुराने की वजह तुम हो, सनम रे सनम रे आदि गीत पेश किए। इस मौके पर एसडीएम विवेक चौहान, महेश राज, नरेश भारद्वाज, बीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।