फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गर्मी से राहत पाने खड्ड और स्विमिंग पूल में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में स्वीमिंग पूल में गर्मी से राहत पाते युवा। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में मंगलवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों और स्विमिंग पूल में लोगों की भीड़ उमड़ी। तेज धूप से बचने के लिए अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे। शहरी क्षेत्र में महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लिया।
विज्ञापन

अभी तक सामान्य से कम बारिश क्षेत्र में हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात हैं। पेयजल का संकट बना हुआ है। वनमंडल अधिकारी अश्वनी ने बताया कि बीते 72 घंटों से बारिश न होने के कारण जंगल में आग की घटना की आशंका बढ़ गई है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ पूर्ण चंद ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जलशक्ति विभाग के सब डिविजन लडभड़ोल के सहायक अभियंता देशबंधु ने बताया कि सामान्य से कम बारिश के चलते जलस्रोतों में पानी का स्तर गिरा है। इस कारण दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का आंशिक संकट गहराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें