फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सद्गुरु कबीर साहेब के प्रकट दिवस पर निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
मंडी में कबीर प्रकट दिवस पर निकले नगर कीर्तन में भाग लेती सगंत। संवाद
विज्ञापन
मंडी। सद्गुरु कबीर साहेब के 627वें प्रकट दिवस का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से हुआ। कबीर मंदिर टारना के प्रधान रूप सिंह कौडल ने बताया कि दो दिवसीय सत्संग समारोह की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से हुई। इसके बाद कबीर मंदिर पुलघराट (मंडी) में निशान साहेब की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद कबीर मंदिर पुलघराट से कबीर मंदिर टारना के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पुलघराट से लेकर रामनगर, सेरी बाजार, गांधी चौक, स्कूल बाजार से होकर सद्गुरू कबीर साहेब गुरुद्वारा टारना तक निकाली गई। इसमें सैकड़ो भक्तों ने कबीर साहेब के भजनों का गुणगान कर भाव विभोर कर दिया। परम पूज्य गुरुदेव गुरुदयाल साहेब की अगुवाई में कबीर साहेब की शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को सुबह झंडा साहेब की रस्म अदा की जाएगी।
उसके बाद संत महापुरुषों की ओर से जीवन कल्याण के लिए आशीर्वचन प्रदान किया जाएगा। इसमें डेरा बस्सी से पधारे गुरुदेव गुरुदयाल साहेब, छत्तीसगढ़ से डॉॅ. रोहित साहेब, रुकूंदीपुर से धीरज साहेब, बाराबंकी से गोपाल साहेब अमृत वर्षा कर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर कबीर मंदिर टारना, पुलघराट, हराबाग जोगिंद्रनगर, दान बग्गी की सैकड़ों संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें