फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बाजार में शरारती तत्वों ने तोड़े दर्जनों कारों के शीशे

Sat, 11 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर के पुराना बाजार में शुक्रवार आधी रात को शरारती तत्वों ने करीब एक दर्जन कारों के शीशे तोड़ डाले। सुबह के समय सैर को निकले स्थानीय लोगों ने एक के बाद एक कारों के टूटे हुए शीशे देखे तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम से लोगों में भारी रोष है।       
विज्ञापन


उन्होंने आधी रात को हुई इस घटना पर सवाल उठाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार पुराना बाजार और स्वाड़ मोहल्ला में सड़क किनारे खड़ी कारों के आधी रात को शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। शनिवार सुबह जब लोगों ने कई कारों के शीशे टूटे हुए देखे तो बीएसएल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, रोशन लाल, गोपाल, दिनेश व विवेक ने बताया कि रात को अकसर युवक नशे में धुत होकर बाजार में शोर मचाते पाए गए हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण इनके हौसले बुलंद है। उन्होंने रात के समय होने वाली पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर नियमित रुप से पुलिस गश्त करती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि शीशे टूटने से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें