फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई के हत्यारे ने पुलिस कस्टडी में खुद को घोंपा चाकू

Mon, 29 May 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रुघ गांव में अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाले छोटे भाई ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब एसएचओ समेत पांच पुलिस जवानों की टीम आरोपी को घटनास्थल पर निशानदेही के लिए लेकर गई थी, उस समय उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बहाना बनाकर शौचालय गया और वहां अपने पेट में चाकू घोंप लिया। इससे पहले की वह दूसरा वार करता उसे पुलिस टीम ने रोक लिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल आरोपी बीरी सिंह को पुलिस ने पीएचसी पदवाहन में फर्स्ट एड देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया जहां से उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। एसपी मंडी पीके ठाकुर ने कहा कि मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल को जांच के आदेश दे दिए हैं।

इससे मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। वहीं पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। दो दिन के भीतर एसपी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। बड़ा भाई नशे में धुत्त था। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। बड़े भाई सूरज सिंह गाली गलौज करने लगा। इस पर गुस्साए छोटे भाई ने फट्टा उठाकर बड़े भाई के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे मंडी रेफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस से बीरी सिंह ने शौचालय जाने का अनुरोध किया। इस बीच वह शौचालय गया और बाद में हाथ धोने बाथरूम चला गया। मौके पर गई पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपना पोलिट्री फार्म है जिसका सामान उसने बाथरूम में दीवार पर रखा था। इस दौरान उसने एकदम छुरा उठाया और पेट में घोंप लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने बीरी सिंह को छुरा घोंपने के दूसरे प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें