फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडी-कमांद सड़क पर वीरवार सुबह कटिंडी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल महिला की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कटिंडी के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन सुंदरनगर के पास पहुंचते ही महिला ने दमतोड़ दिया। महिला की पहचान डवारडू गांव निवासी मीना देवी (42) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार बेली राम (21) भी घायल हुआ है जिसे जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें