फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गहरी खाई में लुढ़की, एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत, 10 घायल

Mon, 09 Jul 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर के बंदला गांव से सुंदरनगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मुरारी माता मंदिर में जातर लेकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी जायलो कार ढांक से लुढ़क गई। हादसे में एक नेत्रहीन महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दस घायल हैं। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घायल सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


प्रभावित सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे के कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के बंदला गांव निवासी चिंता देवी (70)पत्नी चेत राम अपने पौत्र के विवाह के बाद परिवार के साथ मुरारी माता मंदिर में जातर लेकर जा रही थी।

जब वे लोग लेदा मार्ग से होते हुए मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर थे तो चालक मोड़ काटते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नीचे गहरी ढांक में जा गिरी। मृतक की शिनाख्त रामलाल की नेत्रहीन पुत्री अनु पत्नी मनू निवासी किन्नौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस हादसे में चिंता देवी (75) पत्नी चेत राम निवासी बंदला जिला बिलासपुर, उसका पुत्र रामलाल (58), रामप्यारी (50) पत्नी रामलाल, बलबीर सिंह (27) पुत्र रामलाल, अमित (23) पुत्र रामलाल, ममता देवी(26) पत्नी बलबीर सिंह, अंकिता देवी (20) पुत्री रामलाल, सुनीता देवी (35) पुत्री रामलाल, मीना देवी(32) पत्नी दीवान चंद और वाहन चालक विक्की घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को ढांक से निकाल कर उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। जहां घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

रामलाल के परिवार में चार सदस्य बलबीर सिंह, ममता देवी, सुनीता और अनू नेत्रहीन है, जिनमें से अनू ने इस हादसे में दम तोड़ दिया है। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. चमन सिंह ने बताया घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। तहसीलदार बल्ह भवानी सिंह ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में 10 हजार, गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को 5 हजार और अन्य घायलों को 2-2 हजार रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें