फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष की बच्ची के पिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू के समखेतर गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति की एक वर्ष की बेटी भी है। पिता के इस कदम से नन्ही बच्ची के सिर से पिता का साया भी छिन गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार समखेतर गांव निवासी टेक चंद (26) पुत्र नारायण सिंह ने मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में लगे पंखे की कुंडी के साथ फंदा लगा लिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। टेक चंद के परिजन सुबह रसोईघर में चाय पीने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। वह कमरे में अपने चाचा के बेटे राकू के साथ सोया हुआ था। पिता नारायण सिंह ने मंगलवार सुबह टेक चंद को शौच के लिए अंतिम बार जाते देखा जो बाद में अपने कमरे में चला गया था। पिता ने ड्यूटी पर जाने से पहले टेक चंद को जगाना चाहा तो उसने आवाज नहीं सुनीं। इस बीच उसे बंद कमरे की खिड़की से देखा तो वह पंखे से झूलता नजर आया। जोर से दरवाजे को खोलने की कोशिश पर दरवाजा खुल गया। परिजन टेक चंद को तुरंत उपचार के लिए पधर ले गए लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टेक चंद जोगिंद्रनगर के ढेलू मेें मैकेनिक का काम करता था। बताया जा रहा है कि गत कुछ दिनों से युवक मानसिक तनाव में चल रहा था। वह अपने पीछे एक साल की बेटी, पत्नी, माता, पिता और छोटे भाई को छोड़ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसएचओ पधर थाना प्रीतम सिंह जरियाल ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें