फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा में रेडिमेड कपड़े की दुकान राख, 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा बाजार में बुधवार रात करीब नौ बजे आग लगने से रेडिमेड कपड़ों की दुकान राख हो गई है। आग की घटना में प्रभावित दुकानदार की करीब 15 लाख की संपत्ति राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल बलद्वाड़ा के प्रधान रमेश ठाकुर अपने रेडिमेड की दुकान बंद कर बुधवार को आठ बजे के करीब घर लौट गए थे। बाजार में जब नौ बजे के करीब स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने रमेश को सूचित किया। रमेश का घर दुकान से लगभग आधा किमी दूर था। जब तक उसने दुकान में पहुंच कर शटर खोलने का प्रयास किया। अंदर रखा लाखों का सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाकर आग पर काबू पाया। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो बाजार की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं। व्यापारियों ने प्रभावित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की प्रशासन के समक्ष मांग रखी है। रमेश ठाकुर के अनुसार उसका 15 लाख का सामान जल कर राख हो गया है। जबकि, सरकारी आकलन 12 लाख का है। कानूनगो ख्याली राम ने कहा कि प्रभावित दुकानदार का 12 लाख का नुकसान हो गया है। पांच हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।


आंखों के सामने जलते हैं आशियाने और दुकानें
उप अग्निशमन केंद्र नहीं तो दमकल वाहन ही खड़ा कर दो
वर्षों बाद भी आग से बचने के पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाई सरकार
अमर सिंह सौल
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र में फायर पोस्ट की मांग अधूरी है। उप अग्रिशमन केंद्र न होने के कारण यहां यदि आग की घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड 23 किमी दूर सरकाघाट से आती है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर आग पर काबू पाने का जिम्मा जनता पर होता है। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंच पाने के कारण कई दफा दुकानें और आशियाने लोगों के आंखों के सामने जले हैं। लोगों का कहना है कि यदि यहां उप अग्निशमन केंद्र संभव नहीं तो एक दमकल वाहन ही खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

बलद्वाड़ा पंचायत के प्रधान सूरत राम, समैला पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, कोट पंचायत प्रधान बनारसी दास, उपप्रधान अमर नाथ, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप बिट्टा, राजेश शर्मा, रूप लाल, प्रकाश चंद शर्मा, हुक्म चंद, डंडू राम ने कहा कि क्षेत्र में आग की घटना से निपटने के लिए प्रशासन एवं सरकार की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिससे लोगों की लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। सरकार से बार-बार यहां अग्रिशमन केंद्र की स्थापना करने की मांग की जा रही है। लेकिन, आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें