फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर बीएसएनएल एक्सचेंज से बैटरियों के 24 सेल चोरी, दूरसंचार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ख्योड़ बीएसएनएल एक्सचेंज से 28 मार्च वीरवार देर रात चोरों ने खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर अंदर रखी बैटरियों के करीब 5 लाख के सेल चोरी कर लिए हैं। एक्सचेंज में हुई चोरी के तुरंत बाद गोहर सहित सराज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दूरभाष सेवा प्रभावित हो गई। बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन सहित मोबाइल सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई। बीएसएनएल ने दोपहर बाद सेवाएं बहाल कर दी थीं। बीएसएनएल ने पुलिस थाना गोहर में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि वीरवार देर रात चोरों ने खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिलों को काटकर कमरे से बैटरियों के 24 सेल चोरी कर लिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक्सचेंज से बैटरियों के सेल चोरी होते ही दूरसंचार सेवा ठप पड़ गई। चोरी हुए सेलों की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, एक्सचेंज में तैनात चौकीदार को पता भी नहीं चल सका कि उनकी ही तीसरी मंजिल से चोरों ने बैटरियों के 24 सेलों पर हाथ साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार वालिया ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने बीएसएनएल गोहर की एक्सचेंज में हुई चोरी का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि विभागीय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार घटनास्थल के तीसरी मंजिल में था, जहां जनरेटरों की भारी आवाज के कारण उसे पता नहीं सका है। पुलिस ने छानबीन के दौरान चौकीदार के बयान को सही पाया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें