फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहड़ी गांव में शावक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। लोअर ग्राम पंचायत रिवालसर के चहड़ी गांव में शुक्रवार सुबह शावक का शव बरामद किया गया। शावक के शरीर, गले और पिछली टांगों पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

गांववालों ने जब मृत शावक देखा तो पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग के वनरक्षक जीवन कुमार और रिवालसर पुलिस के मुख्य आरक्षी विनोद सेन, पशु चिकित्सक रिवालसर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने शावक का पोस्टमार्टम किया। शावक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग ने एक कमेटी का गठन किया है। उधर, कमेटी की ओर से शावक के पोस्टमार्टम के पश्चात स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव जला दिया गया। उधर, वनरक्षक जीवन कुमार ने बताया कि तेेंदुए के शावक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव जला दिया है। शावक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें