फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच को मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत, मंत्री को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)।
विवाहिता की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर मायका पक्ष के करीब 3 दर्जन लोगों ने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। गोरत गांव के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि उनके गांव की बेटी अनु की 5 दिन पहले ससुराल में मौत हो गई थी।

मृतका के मां और बाप का पहले ही देहांत हो चुका है। उसके 2 मासूम बच्चे हैं। इनकी सभी को चिंता है। गांव वासियों न मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि 5 दिन पहले आईपीएच मंत्री के पैतृक गांव चंजयार में धवाली पंचायत के उपप्रधान शशि कुमार की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के घर फंदा लगाने से मौत हो गई थी। इसे लेकर मायका पक्ष ने खासा हंगामा किया था। पुलिस ने मृतका के पति उपप्रधान शशि कुमार को हिरासत में ले लिया है, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में चमनलाल, राजकुमार सतपाल, सुरेश कुमार, ध्यान सिंह, विजयपाल, मायाराम, संजय कुमार, अनीता देवी, कश्मीर सिंह, प्रताप सिंह, किरण देवी बबली देवी, गीता देवी, जगन्नाथ राजपाल, प्रेम सिंह, शेर सिंह, सुभाष, सोहन सिंह, यशोदा देवी आदि तीन दर्जन ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें