फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से एक की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
poison shimla
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। उपमंडल में दो अलग-अलग जहर खाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति ने गलती से दवाई की जगह कीटनाशक पी लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचाते वक्त उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

...
केस वन
जगहोती निवासी गोविंद राम (55) शुक्रवार को काम खत्म कर घर पहुंचा। इस दौरान उसने गलती से कीटनाशक को दवाई समझ कर पी लिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है।
...
केस टू
दूसरा मामला भी करसोग का है। जहर निगलने वाले युवक की उम्र 18 साल है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। किसी बात से गुस्सा कर उसने कीटनाशक जहर पी लिया। मामले का पता लगते ही परिजनों ने युवक को करसोग चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्रथम उपचार के बाद इसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें