फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव कमरूनाग मंदिर गया व्यक्ति लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। देव कमरूनाग मंदिर में देवता के दर्शन करने गया बल्ह का कर्मचारी कमरूघाटी में लापता हो गया है। लापता व्यक्ति वन विभाग का कर्मी बताया जा रहा है। वह अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ ही मंदिर में दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को देव कमरूनाग मंदिर में गया था। लेकिन, दो दिन बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोहर थाना और सुंदरनगर थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहन लाल उर्फ तोता राम पुत्र पंचकू राम (57) निवासी गांव टांवा तहसील बल्ह वन विभाग में नौकरी करता है। वह 29 सितंबर को देव कमरूनाग मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। उसके साथ उसके परिवार के सदस्य और गांव के लोग भी दर्शन करने के लिए गए थे। 29 सितंबर शाम को पांच बजे के करीब सभी घर लौट गए। परिजन और ग्रामीण टोलियों में लौट गए। जब परिजनों झौर के करीब पहुंचे तो अंधेरा हो गया था। सब गाड़ियों में यहां से घर लौट आए। लेकिन, मोहन लाल यहीं पर लापता हो गया। अगली सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह रिश्तेदार के यहां चला गया होगा। परिजनों ने जब फोन किया तो मोहन लाल ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने कमरूनाग गए सभी रिश्तेदारों को संपर्क किया। लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। 30 सितंबर को कमरूनाग मंदिर कमेटी और और बल्ह से लगभग 20 लोगों ने प्रधान ग्राम पंचायत शाला की अगुवाई में कमरूनाग व रोहांडा में लापता व्यक्ति की तलाश की, लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुंदरनगर और गोहर पुलिस के जवानों ने भी कमरूघाटी के लगभग सभी रास्तों को दिनभर परिजन और ग्रामीणों के साथ छाना। लेकिन, देरशाम तक मोहन लाल का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी गोहर मनोज कुमार ने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है। टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना की गई है। जल्द ही लापता व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा।
अंतिम मोबाइल लोकेशन से तलाश जारी : डीएसपी
सराजघाटी की शिकारीदेवी की चोटी पर इसी वर्ष करीब छह माह पहले बर्फबारी के दौरान रास्ता भटकने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। दोनों एनआईटी हमीरपुर के छात्र थे। तब से विभाग ने यहां पर बर्फबारी के दौरान पर्यटकों के ट्रैकिंग पर जाने पर चेकिंग लगा दी। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। फिलहाल फोन बंद आ रहा है। लेकिन, अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शराब विक्रेता से मारपीट कर ठेके पर तोड़फोड, मामला दर्ज
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सज्याओपिपलु पंचायत के भराड़ी कस्बे में एक शराब ठेके के विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र बीरी सिंह गांव रटकेल डाकघर सज्याओपिपलु ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत शाम 7.30 बजे के करीब जब वह शराब के ठेके पर काउंटर पर बैठा था तो उस वक्त हल्कू राम उसकी दुकान पर आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसके रोकने पर हल्कू राम ने दुकान पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

कुल्हाड़ी से पत्नी पर कर दिया हमला, केस दर्ज
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना के तहत लोअर बैहली क्षेत्र में एक पति ने तैश में आकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला को हल्की चोटें लगी हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लोअर बैहली निवासी महिला ने कहा कि शनिवार देररात उसका पति नशे में घर आया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसको चोटें लगी हैं। मुख्य आरक्षी विरेंद्र कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसएपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें