फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में गाड़ी से आधा क्विंटल भुक्की बरामद

Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने धर्मपुर में नाका तोड़ कर भागने वाली पंजाब नंबर की गाड़ी को खैलग के पास पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी से 54 किलो 342 ग्राम भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार रात को कैंची मोड़ के पास नाका लगाया था। इसी दौरान गाड़ी (पीबी-10 सीबी 6245) को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।

गाड़ी चालक नाका तोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर खैलग के पास गाड़ी रोक ली। इसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की गाड़ी आते देख एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने गाड़ी से 54 किलो 342 ग्राम भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी सवार अमरीक सिंह निवासी हरोली, ऊना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भुक्की को बरोट से ला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ पूर्ण सिंह निवासी रामपुर कोठी होशियारपुर भी साथ था जो फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें