फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर के बनेहरड़ी में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर के बनेहरड़ी के पास शुक्रवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार मंडी से धर्मपुर की ओर आ रही थी। मृतक की पहचान हरीश कुमार निवासी देवधार के रूप में हुई है।

देवधार के ही दो लोग अरविंद और सुरेश गंभीर घायल हो गए। उन्हें धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शव का पोस्टमार्टम सरकाघाट में किया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि वो सब बाबा कमलाहिया मंदिर जा रहे थे और बनेहरड़ी के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोग सवार थे।

हादसे की पता चलते ही आसपास के लोगों ने थाना धर्मपुर और एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने दुर्घटना होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर देवधार गांव शोक में डूब गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें