सुंदरनगर (मंडी)। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआसी) सुंदरनगर के सौजन्य से शुक्रवार को विशेष योग्यता वाले बच्चों के विद्यालय में हेलेन केलर दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित 175 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में प्रवक्ता डाॅ. दया रानी और डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी ने प्रतिभागियों को समसामयिक विषय पर व्याख्यान दिया। क्रियाकलापों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न अवधारणाओं से परिचित करवाया। इस मौके पर विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों में सीआरसी का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में सीआरसी के पुनर्वास अधिकारी डॉॅ प्रियदर्शी मिश्र ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद