फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा सचिव मुनीष पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य और मंडी जिला कमेटी के निर्णय के आधार पर पार्टी की सरकाघाट कमेटी के सचिव एवं जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके स्थान पर भूपेंद्र सिंह को कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कमेटी के कार्यवाहक सचिव भूपेंद्र सिंह, सदस्य सुरेश शर्मा, दिनेश काकू, मान सिंह, सुरेश राठौर, दिनेश कुमार, बीडी शर्मा, सुरेश आदि ने बताया कि मुनीष शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से हटाया गया है।
उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। मुनीष शर्मा पार्टी के फैसलों के विपरीत पिछले सात-आठ महीनों से काम कर रहे थे। उधर, इस बारे में मुनीष शर्मा ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें