फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंज्याणू सरहीं में जंगल की आग से जली गोशाला, मवेशियों को बचाया

Sun, 02 Jun 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग के तहत सरहीं गांव में जंगल की आग से जली गोशाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के तहत बही सरहीं पंचायत के पंज्याणू सरहीं में जंगल की आग की चपेट में आने से गोशाला राख हो गई। इससे प्रभावित को हजारों रुपये की क्षति हुई है। हालांकि गोशाला में बंधी बैल और गाय सहित चार पशुओं को जैसे-तैसे बाहर निकलकर सुरक्षित बचा लिया गया, मगर गोशाला पूरी तरह से राख हो गई। इसमें घास, लकड़ी व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ठाकर दास निवासी सरहीं की गोशाला जंगल में भड़की आग की चपेट में आ गई। ठाकुरदास को जैसे ही पता चला वह अपने बेटे सहित वहां पहुंचा और उन्होंने जैसे तैसे अंदर बंधे पशुओं को बाहर निकाला। इसके बाद वह आग पर काबू करने की कोशिश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बही सरहीं पंचायत के उप प्रधान प्रधान कृष्ण लाल ने कहा कि जंगल की आग की चपेट में आने से एक गोशाला जल गई हैं। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें