फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में भ्रष्टाचार, महंगाई पर हंगामा

विज्ञापन
कन्या पाठशाला बस्सी में आयोजित विद्यार्थियों की संसद में अपनी बात रखते युवा सांसद। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर और बस्सी स्कूल के विद्यार्थियों की संसद में खूब हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्ष की नोकझोंक के बीच कई ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पारित हुए। प्रतिपक्ष की नेता कमलेश कुमारी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

आसमान छू रही कीमतें और किसानों की समस्या पर सदन में जमकर हंगामा किया। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई। युवा सांसदों ने भ्रष्टाचार, नारी समानता, बेरोजगारी और ज्वलंत मुद्दों को संसद में उठाया। बस्सी स्कूल में प्रतिपक्ष नेता कमलेश ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है।
सत्तापक्ष कुछ नहीं कर रहा है। भ्रष्टाचारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। युवा सांसद निशा ने जोगिंद्रनगर-लेह लद्दाख रेल मार्ग का मुद्दा उठाया। रेल मंत्री दीपक ने कहा कि सरकार मार्ग बनाने पर गंभीर है। सांसद नेहा ने किसानों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सांसद अर्पिता ने शिक्षा के अधिकार और प्राइवेट स्कूलों की दादागिरी का मुद्दा उठाया। सांसदों के प्रश्नों के जवाब मंत्रियों ने सहजता से दिए। विद्यार्थियों की संसद में प्रधानमंत्री समीर ने सभी सांसदों, विपक्ष के नेताओं के प्रश्नों के जवाब दिए। बस्सी स्कूल की प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर और आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने युवा सांसदों की प्रस्तुति की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें