फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो साल में खराब कर दी सूबे की वित्तीय स्थिति : राकेश

Fri, 06 Dec 2024 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के वित्तीय हालात को खराब कर दिया है। इस कारण इस कार्यकाल को काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा सात से 10 दिसंबर तक हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश विधानसभा की मर्यादा को झूठ बोल कर तार-तार किया है। कांग्रेस का इतिहास झूठ बोलने का रहा है, लेकिन अब मुख्यमंत्री भी सदन में झूठ बोलने से परहेज नहीं करते हैं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इससे पहले प्रदेश भाजपा, कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर सात से 10 दिसंबर तक प्रदेश के जिला स्तर पर प्रर्दशन करेगी और 11 दिसंबर को राज्यपाल को आरोप पत्र सौंपेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग को प्रताड़ित किया गया और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का मुंह बंद किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश को दो साल में कंगाल बना दिया गया, जबकि सारा धन केवल मित्रों पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक लाख नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने कोविड काल में सेवा देने वाले आउटसोर्स वर्करों को निकाल दिया। बैठक में पंकज जम्वाल, अजय सकलानी, राजीव सूद, शक्ति राणा, संजीव कुमार, कल्याण ठाकुर, केहर सिंह चौहान, और शांति स्वरूप ने भी कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की और सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें