फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया देश, भारतीय सेना का अपमान : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की ओर से कारगिल युद्ध के संबंध में दिए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि हार को देखकर प्रतिभा सिंह बौखला गई हैं।
विज्ञापन

जनसभा में कारगिल कोई बड़ा युद्ध नहीं है, यह कहकर वह देश और भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। युद्ध के दौरान हिमाचल के जो 52 जवान शहीद हुए हैं उनका और सैन्य अधिकारियों का अपमान है। ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर केवल कारगिल नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों का भी प्रतिनिधित्व कर अपने शौर्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रतिभा सिंह का यह बयान देश और सैनिक विरोधी है।
कांग्रेस के नेतृत्व की हालत बदतर है। कांग्रेस उस युवा को नेता मानकर चल रही जो कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस में शामिल हुआ है। इसने जेएनयू में भारत के खिलाफ नारे लगाए और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी की है। सरकार की उपलब्धियों के सहारे भाजपा चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में कांग्रेस भी अपनी उपलब्धियों पर चुनाव लड़े तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दो बार सांसद रह चुकी हैं, लेकिन वह वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रही है। बेहतर होगा कि वह अपनी उपलब्धियों पर वोट मांगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें