फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कंगना की टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपा बोलीं, सांसद लगातार दे रहीं अमर्यादित बयान
विज्ञापन

मंडी कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार, 150 नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत की जेन-जी युवतियों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सांसद की भाषा हिमाचल की संस्कृति और संस्कारों के विपरीत है। चंपा ने आरोप लगाया कि कंगना लगातार अमर्यादित बयान दे रही हैं और उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी से प्रदेश की छवि धूमिल होती है।
विज्ञापन

इस बीच कांग्रेस ने मंडी जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर करीब 150 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारियों के कार्यों की हर तीन माह में समीक्षा होगी और संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर उन्हें पद से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें