फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यावसायिक वाहनों की अब एटीएस कांगू में ही होगी पासिंग

विज्ञापन
एटीसी कांगू।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले के सभी व्यावसायिक वाहनों की पासिंग अब ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) कांगू में ही होगी। व्यावसायिक वाहनों के लिए क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) में पासिंग करवाने का विकल्प वाहन पोर्टल से हटा दिया गया है। पोर्टल पर अब एटीएस कांगू का ही विकल्प उपलब्ध है। इससे व्यावसायिक वाहन मालिकों के पास आरएलए में मैनुअल पासिंग करवाने का विकल्प नहीं बचा है। फिलहाल, निजी वाहनों की पासिंग आरएलए में करवाई जा सकेगी।
नई व्यवस्था के बाद व्यावसायिक वाहन की पासिंग के लिए वाहन मालिक को एटीएस कांगू का स्लॉट लेना होगा। यहां वाहन की जांच कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से होगी। वाहन में तकनीकी खामी मिलने पर उसे फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित सभी तकनीकी मानकों पर वाहन के खरा उतरने और सिस्टम से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही पासिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

एटीएस शुरू होने के समय यहां सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले वाहनों की पासिंग की जा रही थी। जिले के दूसरे क्षेत्रों के वाहन मालिक अपनी इच्छा से यहां आकर पासिंग करवा सकते थे। उस समय उनके पास अपने क्षेत्र में मैनुअल तरीके से पासिंग करवाने का विकल्प भी मौजूद था। अब व्यावसायिक वाहनों के लिए वाहन पोर्टल से आरएलए का विकल्प हटने के बाद स्थिति बदल गई है। आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि कि वाहन पोर्टल से व्यावसायिक वाहन पासिंग का विकल्प आरएलए संबंधी हटा दिया गया है। ऐसे में एटीएस संबंधी फीस देकर पासिंग करवाई जा सकती है। फिलहाल, निजी वाहन आरएलए के माध्यम से वाहन पासिंग करवा सकते हैं।
ऐसे होगी वाहन की जांच
एटीएस यानी ऑटोमेटिड टेस्टिंग सेंटर में पहले वाहन की बाहरी स्थिति की जांच की जाती है। दिखाई देने वाली खामियों को दूर करवाने के बाद वाहन को कंप्यूटराइज्ड टेस्टिंग सिस्टम से गुजारा जाता है। इसमें वाहन के विभिन्न तकनीकी और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच होती है। निर्धारित पैरामीटर पूरे नहीं होने पर सिस्टम वाहन को फिट घोषित नहीं करता। खामी दूर करवाने के बाद वाहन को दोबारा निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वाहन मालिकों ने किया विरोध
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट के वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की पासिंग एटीएस कांगू में करवाने के विभागीय आदेशों पर एतराज जताया है। वाहन मालिकों का कहना है कि सरकाघाट के दूरदराज इलाकों से कांगू की दूरी बहुत अधिक है। वहां तक पहुंचने में समय और ईंधन दोनों की भारी बर्बादी होगी, जिससे उन पर बेवजह अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। वाहन मालिक सुरेंद्र पटियाल, विकास शर्मा, मनोज कुमार, विकास चंदेल, ललित कुमार, राम लाल और मनोहर शर्मा ने परिवहन विभाग से मांग की है कि एटीएस कांगू सुंदरनगर में पासिंग की व्यवस्था पर पुनर्विचार करे तथा सरकाघाट के वाहन मालिकों के लिए नजदीकी स्तर पर पासिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें