फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो महिलाएं अलग-अलग परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में दो महिलाएं अलग-अलग परिस्थितियों में लापता हो गईं। एक महिला सास-ससुर की दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। जबकि दूसरी के घर से गहने और नकदी लेकर गायब होने की बात सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला बैहना गांव का है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किरणा देवी पांच सितंबर को सास-ससुर की तबीयत खराब होने की बात कहकर तलेली से दवाई लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पति के अनुसार महिला पहले भी बिना बताए घर से चली गई थी। उसे आशंका है कि कोई व्यक्ति बहला फुसला कर उसे ले गया है।
दूसरा मामला कटैहण गांव का है। महिला के पति ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे ड्यूटी के लिए सलापड़ पेट्रोल पंप चला गया था। उसकी पत्नी डैहर में काम करने गई थी। शाम करीब छह बजे उसकी मां ने फोन कर बताया कि बहू अभी तक घर नहीं पहुंची है। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। ससुराल, रिश्तेदारों और डैहर में तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला घर से गहने और नकदी भी साथ ले गई है। उसने किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। महिला पहले भी बिना बताए घर से गई थी और बाद में स्वयं लौट आई थी। उधर, सुंदरनगर के डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि पुलिस महिलाओं की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें