सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। जवाहर पार्क में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से कराटे में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 30 प्रतिभागी प्रशिक्षु शामिल हुए।
इसमें हिमाचल डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर डिपार्टमेंट पेडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री डाॅ. वसुंधरा पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संगठन के सचिव कृष्ण लाल भूप्पी ने कहा कि मुख्य अतिथि डॉ. वसुंधरा पठानिया ने कलर बेल्ट परीक्षा में विजेताओं को प्रमाण पत्र भी भेंट किए। संवाद