फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना पहुंचे हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना रविवार को कुल्लू से शिमला जाते समय मंडी के बिंद्रावणी स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अनुरीता सक्सेना और एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर भी शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो गैलरी के संस्थापक बीरबल शर्मा ने उन्हें फोटो गैलरी में लगे दुर्लभ छायाचित्रों और हिमाचल को एक ही छत के नीचे दिखाने की मंशा से प्रदर्शित छायाचित्रों की जानकारी दी। गैलरी संस्थापक ने उनके ध्यान में लाया कि मंडी में उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त रहते हुए शुरू हुई इस फोटो गैलरी को अब दूसरी बार फोरलेन के चलते उजाड़ा जा रहा है।
इस दौरान गैलरी संस्थापक बीरबल शर्मा ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा तथा आग्रह किया कि इस संग्रह को जल्द से जल्द किसी उचित जगह पर रखा जाए। प्रबोध सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर जो भी हो सकेगा वह जरूर करेंगे। बीरबल शर्मा ने उन्हें वाह हिमाचल कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। संवाी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें