फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शहर को पर्यटन स्थल बनाने में सहयोग करेगी सरकार : जयराम

विज्ञापन
मंडी में छोटी काशी महोत्सव के दौरान अपनी संस्कृति से ओप प्रोत कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ने सेरी मंच से शुक्रवार को छोटी काशी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य सरकार मंडी शहर को आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। छोटी काशी उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंडी चित्रकला, कला और शिल्प स्टाल, ब्यास आरती, लेजर शो, खाद्य उत्सव इत्यादि विशेष कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

यह महोत्सव मंडी शहर की संस्कृति तथा परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा और छोटी काशी के गौरव के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उत्साह और उमंग के साथ सैकड़ों परंपरागत ढोल वादकों ने एक साथ तालबद्ध होकर वातावरण को संगीतमय बनाया।
...
आज पुरानी राहों से पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित छोटी काशी मंदिर पर आधारित आज पुरानी राहों से और हिस्ट्री ऑफ मंडी स्टेट पुस्तिकाओं का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवा संस्थाओं, बोर्ड तथा निगमों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

...
पारंपरिक विरासत को संजोना उद्देश्य : डीसी
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य छोटी काशी मंडी की समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को संजोना तथा उजागर करना है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के पहले दिन का मुख्य आकर्षण मंडी के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक दल, परंपरागत लोकनृत्य तथा सराज नाटी रही।
...
यह रहे मौजूद
सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल तथा इंद्र सिंह गांधी, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राज बली, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, नगर पंचायत मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राम सुभग सिंह, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें