फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तरीय देवता मेले के भव्य आयोजन के दावे हवा, सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों को नहीं सुधार पाया लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय देवता मेले के शुभारंभ में अब केवल दो सप्ताह शेष हैं, लेकिन शहर की कई सड़कों की बदहाली चिंता बढ़ा रही है। मंदिर रोड कीचड़ से जर्जर हो चुका है, जबकि एनएसी मार्केट की सड़क भी गड्ढों से भरी हुई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी को अधिकारियों की उदासीनता पर कार्रवाई करने की मांग की है। एनएसी मार्केट के कारोबारी अनूप कुमार और संजय ने बताया कि गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है। पठानकोट चौक में पिछले एक साल से खुले में गंदगी बह रही है। कारोबारी ज्ञान चंद और सुरेंद्र ने चेतावनी दी है कि अगर एनएचएआई की लचर कार्यप्रणाली पर प्रशासन ने सख्त दिशा निर्देश नहीं दिए तो वे हाईवे पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को भी तैयार हैं।
कोट्स
शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों के सुधार के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, खराब मौसम के चलते फिलहाल पैच वर्क संभव नहीं है। -जेपी नायक, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें शहर की सड़कों के सुधार का भी कार्य शामिल है। -मनीष चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला समिति जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें