फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक ब्राड़ता पंचायत कोरोना मुक्त, अब कंटेनमेंट जोन में मिल सकती है रियायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की चौक ब्राड़ता पंचायत अब कोरोना मुक्त हो गई है। इससे कंटेनमेंट जोन में रियायतें मिल सकती हैं। यहां की एकमात्र कोरोना पॉजिटिव महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। इससे पूरे सरकाघाट क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लोगों को जैसे ही इस बात की खबर मिली कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है, तभी से हर कोई राहत अनुभव करने लगा है। उधर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पंचायत के लोग इस बात का श्रेय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को दे रहे है। पंचायत प्रधान शांता देवी ने बताया कि इसके लिए पंचायत के लोग बधाई के पात्र हैं। इन्होंने सभी आदेशों का पालन किया। कहा कि महिला और उनके जेठ प्रताप से उनकी बात हुई। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही घर लौट रहे हैं। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ईश्वर के आभारी हैं जिनकी बदौलत वे कोरोना से जंग जीत पाए हैं।
उधर, एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल का कहना है कि चौक ब्राड़ता की संक्रमित महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब पूरा सरकाघाट क्षेत्र कोरोना मुक्त हो गया है। संक्रमित युवक के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कहा कि उपायुक्त के आदेशों के बाद कंटेनमेंट जोन में राहत दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें