फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्डलाइन ने रुकवाई नाबालिग की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चाइल्डलाइन मंडी ने एक नाबालिग का विवाह रोककर उसे माता-पिता के सुपुर्द किया है। बालीचौकी क्षेत्र से शिकायत मिली थी कि एक नाबालिग की शादी उसके रिश्तेदार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन मंडी की टीम ने पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय पंचायत प्रधान के सहयोग से घर जाकर छानबीन की। नाबालिग लड़की की उम्र 16 वर्ष निकली। टीम ने उन्हें बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी और समझाया कि बाल विवाह कानूनन जुर्म है।
इसके साथ ही टीम ने नाबालिग को दोनों पक्षों सहित बाल कल्याण समिति मंडी के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति के समक्ष दोनों पक्षों के बयान हुए तथा उन्होंने माना कि वह 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक नाबालिग का विवाह नहीं करेंगे। इसके साथ ही बाल कल्याण समिति ने नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें