फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव लेखन स्पर्धा में कनिष्का टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को पोषण माह और कोरोना जागरूकता को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चंडीगढ़ के तत्वावधान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल मंडी की छात्राओं, अध्यापकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रस्ताव लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रस्ताव लेखन स्पर्धा में नर्सिंग स्कूल मंडी की कनिष्का ने पहला, रितिका ने दूसरा तथा शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला, शीतल ने दूसरा तथा रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि हमारी भोजन प्रणाली में यूरिया और कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन

इसकी जगह ऑर्गेनिक खेती करना लाभकारी है। उन्होंने भोजन के पोषक तत्वों के मूल्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। डॉ. दिनेश ने बताया कि किसी भी बच्चे को स्वस्थ बनाने के लिए गर्भावस्था से ही नींव डाल दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान मां को आहार संबंधी जानकारी देना जरूरी है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, पूर्ण चंद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी राजवीर सिंह और सुरजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें