फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोअर सलवाणा संपर्क मार्ग का किया उद्घाटन

विज्ञापन
सुंदरनगर के निचला सलवाणा संपर्क मार्ग का विधिवत उद्घाटन करते  विधायक राकेश जम्वाल। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने ग्राम पंचायत सलवाणा के लोअर सलवाणा संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से मार्ग के लिए चार लाख स्वीकृत किए थे। लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। सांसद कंगना रनौत ने सांसद निधि से सड़क के विस्तारीकरण के लिए दो लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बड़ा देव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में मंदिर स्थापना में भाग लिया और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सराय निर्माण पर अतिरिक्त दो लाख की राशि उपलब्ध करवाई है। स्थानीय युवा मंडल को 25 हजार दिए। इससे पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र के लिए 35 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है।
भवाणा से प्लासी सड़क के लिए नौ करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इसका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। स्कूल को स्तरोन्नत कर जमा दो कर दिया है। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री नरेश वर्मा, ग्राम प्रधान चंपा, जगन्नाथ, रत्नलाल, युवक मंडल अध्यक्ष मोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें