शिमला से सराज के स्कूलों को ऑनलाइन अपग्रेड करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से सराज विधानसभा क्षेत्र के 17 स्कूलों को अपग्रेड किया।
इसमें प्राथमिक पाठशाला सुरागी को माध्यमिक, झाउट माध्यमिक पाठशाला को उच्च, शालागढ़ को उच्च पाठशाला, धरोटधार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, काऊ को माध्यमिक, बाहवा को माध्यमिक, माणी स्कूल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में अपग्रेड किया। सेरी बटवाड़ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, बागी भनवास को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, रैनागलू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, लंबाशाफड़ स्कूल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, कांढी कोचड को माध्यमिक पाठशाला, मझाहण को माध्यमिक, कल्हणी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, नारायणवाण स्कूल को उच्च विद्यालय, सुधराहणी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और चपलांदीधार स्कूल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अपग्रेड किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, मैं चाहता था कि सराज के इन स्कूलों को खुद आकर अपग्रेड करूं, लेकिन समय की कमी से यह नहीं हो पा रहा है। कहा कि झाउट स्कूल सराज विस क्षेत्र का स्कूल है, जहां अभी तक सड़क सुविधा नहीं है। इसलिए इस स्कूल को उच्च विद्यालय करना जरूरी था। उन्होंने झाउट के लोगों से माफी मांगी कि वह गांव नहीं आ पाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज के लोग हमेशा मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। संवाद