फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्यमंत्री कल बल्ह घाटी के दौरे पर, देंगे विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3-टेस्ला एमआरआई और टर्शरी केयर कैंसर सेंटर का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 सितंबर को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कंसा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 सितंबर को पूर्वाह्न 11:45 बजे बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचेंगे। यहां 3-टेस्ला एमआरआई मशीन और टर्शरी केयर कैंसर सेंटर का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज में पैट-सीटी स्कैन मशीन के लिए अधोसंरचना विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें