जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशा मुक्त भारत अभियान के एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल में नशे की रोकथाम, जागरूकता तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने, नियमित निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से नशीले पदार्थों का सेवन अथवा उपयोग करने वाले व्यक्तियों की निगरानी एवं समय पर सूचना उपलब्ध करवाकर ब्रेक द चेन अभियान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। नशे से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अस्पताल अथवा पुनर्वास केंद्र तक पहुंचाने तथा आवश्यक परामर्श एवं पुनर्वास सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया। शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नशा मुक्ति की शपथ दिलाने तथा शैक्षणिक संस्थानों और सभी सरकारी कार्यालयों में हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। संवाद