फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएसएस शिविर में बेस्ट ऑलराउंडर चुनीं चेष्टा वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेरी बंगलो में सात दिवसीय आवासीय शिविर में पढ़ाया राष्ट्रीय एकता का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता की अध्यक्षता में सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन हुआ। शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता विद्या वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और स्वयंसेवियों को अनुशासन, चरित्र निर्माण, मेहनत, समाज सेवा व राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेष्टा वर्मा को बेस्ट ऑलराउंडर, मीत कुमार एवं भारती को अनुशासन, सेजल एवं खेमराज को मेस व्यवस्था, पुष्पराज, याशीष एवं तनुजा शर्मा को सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंकुश, मीनाक्षी एवं नम्रता को प्रोजेक्ट वर्क तथा लवनीश एवं संध्या को ड्रिल के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कविता ठाकुर, एसएमसी प्रधान जगदीश भंडारी, उपप्रधानाचार्य डोलमा शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार, शकुंतला सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें