फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एचसीएचआरडी आईटीआई धर्मपुर की ओर से संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने और प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान करने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धर्मपुर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने कहा कि इस दिशा में विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार, व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार सोनी, स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, डीपीई विजय ठाकुर सहित विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें