फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुंघ में बस सवार से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने पुंघ में नाके के दौरान सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस से 517 ग्राम चरस बरामद कर हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुंदरनगर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में पुंघ में नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

मंडी की तरफ से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस आई। बस की तलाशी पर सीट नंबर 23 पर बैठे हरियाणा के युवक के बैग में से 547 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजू (25) निवासी जुलाना तहसील जिंद जिला जिंद (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें