फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नवंबर की पेंशन न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
मंडी के जेल रोड़ ​स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन की आयोजित बैठक में
विज्ञापन
मंडी। एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की जिला इकाई की बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में सोमवार को केडी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। नवंबर की पेंशन अब तक न मिलने पर पेंशनरों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप कपूर ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से 9 दिसंबर को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन के लिए हर माह 15 तारीख से पहले 24 करोड़ जारी करने की घोषणा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय में वित्त एवं परिवहन सचिव और निगम प्रबंधन को आदेश पारित किए जाएं जिससे कि घोषणा को अमलीजामा पहना कर पेंशनरों को राहत दिलाई जा सके।
इसके अलावा यह भी आग्रह किया कि जिस प्रकार सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित चिकित्सा बिलों का एक माह में भुगतान करने की घोषणा की गई है, उसी तरह परिवहन निगम के पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भी भुगतान किया जाए जो 3 वर्षों से लंबित हैं। निगम प्रबंधन पेंशनरों को उनके लंबित लाभ न देकर करोड़ों रुपये व्यर्थ की मुकदमेबाजी पर खर्च कर रहा है। इस मौके पर चमन शर्मा, बलवंत सेन, सुभाष शर्मा, लेख राज शर्मा, तेज सिंह, बलवीर, यादवेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें