फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंदैश-गैहरा-पटड़ीघाट सड़क पांच माह से बंद, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ धरना देने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भांबला/बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली चंदैश-गैहरा-पटड़ीघाट सड़क पांच महीनों से बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद पड़ी है। सड़क की खस्ताहालत के चलते सभी रूट भी ठप हो गए हैं। अब लोगों को मजबूरीवश निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क तीन पंचायतों पटड़ीघाट, गैहरा और चंदैश को जोड़ती है। यह हजारों लोगों के लिए जीवन रेखा का काम करती थी मगर विभागीय लापरवाही के चलते सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। छोटे वाहन भी इस रास्ते से गुजरने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान विधि चंद, उपप्रधान वीरी सिंह, गैहरा पंचायत के प्रधान रूप लाल तथा ग्रामीण अशोक कुमार, ओम प्रकाश, दीना नाथ, पवन कुमार, अनिल कुमार, रवि चंद आदि ने लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष जताया है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि सड़क को शीघ्र मरम्मत कर बहाल नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर लोक निर्माण विभाग सरकाघाट का घेराव करेंगे। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन और विभाग इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति का निरीक्षण कर तुरंत कार्रवाई करें, ताकि जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भूपेंद्र पाल ने बताया कि डंगे के टेंडर हो गए हैं। रविवार से ही काम शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही सड़क को बड़े वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें